फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Election women ahead voting in Gairsain and Karnprayag

गैरसैंण और कर्णप्रयाग में मतदान करने में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

Fri, 11 Oct 2019 10:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Election women ahead voting in Gairsain and Karnprayag
कर्णप्रयाग ब्लॉक के पुडियाणी गांव के पोलिंग बूथ पर मतदान के लिए मौजूद महिलाएं। - फोटो : KARNPRYAG
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत दूसरे चरण में गैरसैंण, कर्णप्रयाग और पोखरी ब्लाक में मतदान हुआ। वोटिंग के लिए देर शाम तक पोलिंग बूथों पर लंबी लाइन लगी रही। गैरसैंण और कर्णप्रयाग में मतदान करने में महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं। जबकि पोखरी में महिलाओं की अपेक्षा अधिक पुरुष मतदान करने पहुंचे। गैरसैंण में शाम चार बजे तक 22213 महिला व 21319 पुरुष, कर्णप्रयाग में 19785 महिला व 19631 पुरुष व पोखरी में 14354 महिला व 14734 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान और प्रयवेक्षक नीतू लक्ष्मी ने लंगासू बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को पोलिंग बूथ से सौ गज की दूरी पर रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्णप्रयाग मतदान सामग्री काउंटर और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण भी किया। पोखरी, गैरसैंण व कर्णप्रयाग ब्लाक में कई मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से गायब रहने से मतदाताओं में मायूसी रही। पोखरी की सुमन, नीतू और मनीषा ने बताया कि उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में मतदान किया था, लेकिन इस बार वोटिंग लिस्ट से उनका नाम गायब है। मातवर सिंह नेगी का भी यही कहना है।
विज्ञापन

वहीं, मतदान को लेकर महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। ग्रामीण दिव्यांग मतदाताओं को भी पोलिंग बूथ तक मतदान करने के लिए ले गए। कई बुजुर्गों को उनके परिजन पीठ और कंधे पर कुर्सी के सहारे पोलिंग बूथ तक लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed