फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Elderly people sitting on hunger strike for road

Chamoli News: सड़क के लिए क्रमिक अनशन पर बैठे बुजुर्ग

Mon, 19 Aug 2024 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 19 Aug 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
Elderly people sitting on hunger strike for road
डुमक गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे बुजुर्ग। स्रोत: जागरुक पाठक
फोटो
विज्ञापन

ग्रामीण बोले, सड़क का काम शुरू होने तक जारी रहेगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। सड़क के लिए डुमक गांव में चल रहे आंदोलन के 17वें दिन 100 वर्षीय बच्ची देवी व 90 वर्षीय बटन सिंह क्रमिक अनशन पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होती तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।
सैंजी लग्गा मैकोट डुमक कलगोठ सड़क बनाने की मांग को लेकर ग्रामीण एक अगस्त से पंचायत घर में धरने पर बैठे हैं जबकि ग्रामीणों ने 11 अगस्त से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। 13 अगस्त को एसडीएम जोशीमठ व पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता ग्रामीणों से वार्ता करने डुमक गांव पहुंचे थे लेकिन वार्ता बेनतीजा रही। अब सोमवार को क्रमिक अनशन पर गांव की सबसे बुजुर्ग महिला बच्ची देवी (100) और बटन सिंह (90) क्रमिक अनशन पर बैठ गए। अन्य ग्रामीण भी उनके साथ धरने पर बैठे रहे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क का काम शुरू नहीं हो जाता वे आंदोलन जारी रखेंगे। कहा कि इस आंदोलन में गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग सभी शामिल हो रहे हैं। धरने पर बैठने वालों में विकास समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी, अंकित सिंह, विक्रम सिंह, जगत सिंह सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन


गौचर में कांग्रेस का धरना जारी

गौचर। नगर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कांग्रेस का क्रमिक धरना तीसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। अभी यहां कांग्रेस सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक क्रमिक धरना दे रही है। सोमवार को धरने पर बैठने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुनील पंवार, जगदीश कनवासी, महाबीर नेगी, मनोज नेगी, अर्जुन नेगी, एमएल राज, शिवलाल भारती, सुनील शाह, पूर्व मण्डी अध्यक्ष संदीप नेगी, विजयाराज आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर मनाया रक्षाबंधन
कर्णप्रयाग। छात्रावास, खेल मैदान, वाचनालय, पुस्तकालय सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एबीवीपी का धरना सातवें दिन भी जारी रहा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने धरना स्थल पर ही रक्षाबंधन मनाया। बहनों ने भाइयों को राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाईयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। धरना देने वालों में अनुराग धस्माना, मनीष पुरोहित, अंशुल रावत और आशीष रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed