फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Efforts for multi-storey parking intensified in Gairsain

Chamoli News: गैरसैंण में मल्टीस्टोरी पार्किंग की कवायद तेज

Fri, 15 Dec 2023 01:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Efforts for multi-storey parking intensified in Gairsain
गैरसैंण नगर में मल्टीस्टोरी पार्किंग के निर्माण को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। कार्यदायी संस्था ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है। जिलाधिकारी ने कुछ संशोधनों के साथ शीघ्र प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। अब प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


गैरसैंण में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत मल्टीस्टोरी पार्किंग का निर्माण होना है। उत्तराखंड पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ने पार्किंग के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया है। संस्था के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के सामने इसका प्रस्तुतीकरण दिया। जिलाधिकारी ने कुछ बिंदुओं पर संशोधन करते हुए शीघ्र संशोधित प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। गैरसैंण के मुख्य बाजार में प्रस्तावित इस पार्किंग में एक बार में 169 वाहन खड़े हो सकेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता एलपी भट्ट सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed