फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   EE of PWD along with Panchayat representatives

Chamoli News: देवाल- खेता सड़क का काम अगले आदेश तक रोका

Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
EE of PWD along with Panchayat representatives
लोनिवि के ईई ने पंचायत प्रतिनिधियों के साथ देवाल-खेता सड़क का धरातलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहा काम को अगले आदेश तक रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन




लोक निर्माण विभाग को देवाल-खेता सड़क के लिए वन टाइम मेंटनेंस के तहत साढ़े सात करोड़ रुपये मिले हैं। जिसमें सड़क पर डामरीकरण, पैचवर्क, पुश्ता निर्माण, नाली निर्माण सड़क कटिंग आदि काम होने है। विभाग की ओर से टेंडर निकालने के बाद इस सड़क के पदमल्ला, गरसू, सुयालकोट, खेता में होने वाले काम को हटा दिया गया था। जिसको लेकर पंचायत प्रतिनिधियों ने लोनिवि मंत्री से शिकायत की थी। जिसके बाद विभाग के ईई ने जांच की तो शिकायत सही मिली।


लोनिवि के ईई नवीन वर्मा ने बताया कि सुयालकोट में लगातार भूस्खलन हो रहा है। इस स्थान की भूगर्भीय रिपोर्ट आनी है। विभाग द्वारा ट्रीटमेंट के लिए एक करोड़ का एस्टीमेट भेजा जा रहा है। खेता में 30 मीटर लंबी व 10 मीटर ऊंची दीवार बननी है। किलोमीटर 10 पर सड़क कटिंग भी की जाएगी। फिलहाल काम को रोक दिया गया है। उच्चधिकारियों से चर्चा के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed