{"_id":"56fea03d4f1c1b4234f00105","slug":"ee-inspect-the-streets","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईई ने किया सड़कों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईई ने किया सड़कों का निरीक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
Updated Fri, 01 Apr 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन सड़कों पर निम्न गुणवत्ता के डामर होने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता बीएस रावत ने सड़कों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद अधिशासी अभियंता रावत ने कहा कि जहां पानी की निकासी नहीं हो पाई उन जगहों पर डामर उखड़ा है।
विज्ञापन
ऐसे में यहां पानी की निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और डामर की मोटाई बढ़ाने के साथ-साथ खराब हुई सड़क के सुधार के निर्देश दिए गए हैं। तहसील के देवाल-खेता, नंदकेशरी-जौला, थराली-कुराड़-पार्था सहित अन्य सड़कों पर खराब गुणवत्ता के डामर की शिकायत ग्रामीणों ने की थी।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 30 मार्च के अंक में ‘सालभर में उखड़ा सड़कों का डामर’ खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसका संज्ञान लेते हुए एक अप्रैल को ईई सहित अधिकारियों की टीम ने सभी सड़कों का निरीक्षण किया। साथ ही निर्माणदायी कंपनियों के डामर किए जाने के लिए देवाल-खेता और मुंदोली आदि सड़कों पर भारी मशीनों को पहुंचाया गया।ं
विज्ञापन