फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Eco Development Committee formed to increase tourism activities in Van

Chamoli News: वाण में बढ़ाएंगे पर्यटन गतिविधियां, ईको विकास समिति गठित

Sun, 25 Jan 2026 04:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 25 Jan 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
Eco Development Committee formed to increase tourism activities in Van
फोटो
विज्ञापन

सेवानिवृत डिप्टी रेंजर त्रिलोक सिंह को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी
बोले-बुग्यालों में रात्रि विश्राम पर सरकार से की जाएगी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
देवाल। वाण के ग्रामीणों ने पर्यटन समुदाय आधारित टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जय लाटू देवता ईको विकास समिति का गठन किया। सेवानिवृत डिप्टी रेंजर त्रिलोक बिष्ट को अध्यक्ष बनाया गया। नवगठित समिति ने कहा कि सरकार से समन्वय स्थापित कर बुग्यालों में रात्रि विश्राम पर लगी रोक को भी हटाने का प्रयास किया जाएगा।

विकासखंड का वाण गांव में 400 परिवार रहते हैं। यहां से पर्यटक वेदनी बुग्याल, रूपकुंड, बगुवावासा जाते हैं। वर्ष 2018 में एक समिति की रिट पर हाईकोर्ट ने बुग्यालों में रात्रि विश्राम पर रोक लगा दी गई। इससे पर्यटन व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े गांव वाण, कुलिंग, बांक, दीदना, मुंदोली आदि के करीब पांच सौ से अधिक लोगों का रोजगार प्रभावित हुआ। ऐसे में टूरिज्म को व्यवस्थित रूप से संचालित करने, क्षेत्र में जैव विविधता को संरक्षित करने, गांव के सभी लोगों को पर्यटन से जोड़ने व पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए ग्रामीणों ने जय लाटू देवता ईको विकास समिति का गठन किया है। इसमें सेवानिवृत डिप्टी रेंजर त्रिलोक बिष्ट को अध्यक्ष, खिलाप सिंह दानू को उपाध्यक्ष, खिलाप बिष्ट को कोषाध्यक्ष, वन विभाग के आरक्षी प्रदीप तोपाल को सचिव व 12 सदस्यीय कार्यकारिणी बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed