फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   earthquake in chamoli

पहाड़ में डोल उठी धरती

Sun, 29 Nov 2015 07:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 29 Nov 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन

पहाड़ में रविवार को फिर धरती डोल उठी। चमोली एवं रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न हिस्सों और पौड़ी जिले के श्रीनगर में सुबह आठ बजकर 17 मिनट पर भूकंप का झटका महसूस किया गया।

विज्ञापन


रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता चार नापी गई भूकंप का केंद्र चमोली जिला था और इसकी गहराई दस किमी गहराई में था। चमोली जिले में भूकंप का एहसास होते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।
विज्ञापन


गंगोलगांव निवासी प्रकाश का कहना है कि भूकंप का झटका महसूस होने पर वह बच्चों को लेकर कमरे से बाहर निकल गए। अन्य लोग भी खेतों की ओर दौड़ पड़े।

 घाट क्षेत्र के पुरुषोत्तम दत्त का कहना है कि बार-बार के भूकंप से मकानों की दरारें बढ़ती जा रही हैं। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि भूकंप से जिले में किसी भी प्रकार की जन-धन हानि की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यंत्र तो हैं पर संचालक नहीं

जिले में आपदा प्रबंधन विभाग में आपदा के दौरान उपयोग में आने वाले यंत्र तो हैं, लेकिन इनके संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की कमी बनी हुई है। आपदा प्रबंधन के नाम पर जिले में मात्र एक अधिकारी की तैनाती की गई है। वर्ष 1999 के मार्च माह में विनाशकारी भूकंप आने से कई ग्रामीण बेघर हो गए थे। तब ग्रामीणों के लिए सुरक्षित स्थानों पर टिन शैड बनाए गए थे, जो आज खंडहर में तब्दील हो गए हैं।


आपदा से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग पूरी तरह से तैयार है। हाल की आपदा में प्रशिक्षित युवाओं ने बचाव और राहत कार्य किया है। विभागीय कर्मचारियों की जरूर कमी बनी हुई है।
नंद किशोर जोशी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, चमोली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed