फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   E-KYC pending for 50% ration cards

Chamoli News: 50 फीसदी राशन कार्डों की ई-केवाईसी लंबित

Fri, 29 May 2026 04:38 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 29 May 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
E-KYC pending for 50% ration cards
देवाल। राशन कार्ड की ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 30 मई समाप्त हो चुकी है लेकिन ब्लॉक में 50 फीसदी कार्डों की ई-केवाईसी अभी तक लंबित है। राशन विक्रेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर ई-केवाईसी की तिथि बढ़ाने की मांग की। साथ ही कोविड काल के राशन के ढुलान और लाभांश का भुगतान करने की भी मांग की। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि कई गांवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या के कारण डीलर ऑफलाइन राशन बांट रहे हैं। इस कारण डीलरों को राशन वितरण का लाभांश नहीं मिल रहा है। राशन कार्ड विक्रेता संघ के अध्यक्ष गोपाल सिंह ने बताया कि अधिकांश कार्डों की ई-केवाईसी नहीं हुई है। उन्होंने भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी। वहीं पूर्ति निरीक्षक मनोहर फस्वार्ण ने 50 फीसदी ई-केवाईसी लंबित होने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि डीलरों का लाभांश अक्तूबर 2025 से लंबित है। भुगतान के लिए पत्राचार किया जा रहा है। तकनीकी दिक्कत के कारण ई-केवाईसी नहीं हो पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed