फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water supply stalled for three days in Tharali Bazar and Koddeep

थराली बाजार और कोडडीप में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप्प

Wed, 30 Mar 2022 09:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply stalled for three days in Tharali Bazar and Koddeep
कोडडीप सहित थराली मुख्य बाजार में जंगल की आग से पानी का पाइप जलने से तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। ऐसे में लोगों को नदी और हैंडपंपों से पानी लाना पड़ रहा है। यहां का पानी भी दूषित है।
विज्ञापन

व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप रावत, देवेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, बलराम बहुगुणा, राजेंद्र गुसाईं का कहना है कि एक तरफ गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा, वहीं दूसरी तरफ पानी की आपूर्ति ठप होने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने जल संस्थान से पाइप लाइन को अंडर ग्राउंड कर नियमित जलापूर्ति करने की मांग की। कोडडीप निवासी रामचंद्र, सीता देवी, मंजू देवी, राम सिंह ने कहा कि उनको पानी के लिए प्राणमती नदी तक जाना पड़ रहा है। अक्सर थराली में पेयजल संकट बना रहता है। विभाग को यहां के लिए स्थायी व्यवस्था करनी चाहिए। वहीं जल संस्थान थराली के अवर अभियंता पंकज कुमार ने कहा कि जंगलों में आग लगने से स्रोत के नजदीक लगाया गया प्लास्टिक का पाइप जल गया था, जिसके कारण कोडडीप और थराली बाजार में पानी की आपूर्ति बंद हो गई थी। अब यहां पर पाइप बदल दिया गया है। बृहस्पतिवार से यहां पर पानी की आपूर्ति सुचारु हो जाएगपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed