फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Drinking water line of many villages damaged

गदेरों में पानी बढ़ने से कई गांवों की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त

Mon, 12 Jul 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line of many villages damaged
रविवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश से गदेरों में पानी बढ़ने के कारण कई गांवों की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। सेलखोला गांव में पेयजल आपूर्ति बंद होने से लोग बरसात का पानी पीने पी रहे हैं। जबकि बाजार में जल संस्थान टैंकर से पानी पहुंचा रहा है। बारिश से दो दिन पूर्व क्षतिग्रस्त हुई मेलखेत गांव की पाइप लाइन ठीक नहीं हो पाई है। जबकि कोटीपार, बमणीगाड़ आदि गांवों की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त पड़ी है।
विज्ञापन

वहीं घेस घाटी में बिजली लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण तीन दिनों से बिजली नहीं है। घेस, हिमनी, बलाण व पिनाऊं ग्राम पंचायत के लोग बिना बिजली के परेशान हैं। देवाल ब्लॉक में भी बिजली आपूर्ति ठप है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अतुल कुमार ने कहा कि बिजली लाइन में आए फाल्ट को खोजने में टीम लगी है। संवाद
विज्ञापन

नंदकेशरी-ग्वालदम सड़क रही बंद
देवाल। ब्लाक देवाल में नंदकेशरी-ग्वालदम सड़क सरकोट के पास पेड़ गिरने से 11 बजे तक बंद रही। जबकि जीआईसी मेलखेत के पास मलबा आने से देवाल-खेता सड़क 10 बजे खुल पाई। देवाल-खेता फल्दियागांव गदेरे में लकड़ी की पुलिया की एक तरफ की दीवार बह गई है। पटवारी नवल किशोर मिश्रा ने बताया कि आपदा से हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील कार्यालय को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed