{"_id":"6527e019c30fef8ba5016ef6","slug":"doctors-remain-absent-in-phc-rauta-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-2661-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पीएचसी रौता में अनुपस्थिति रहते हैं डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पीएचसी रौता में अनुपस्थिति रहते हैं डॉक्टर
Thu, 12 Oct 2023 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 12 Oct 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीसी बैठक में उठा मामला, सीडीओ ने मांगा स्पष्टीकरण
जीआईसी गोदली में भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण की उठी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। ब्लॉक पोखरी की बीडीसी बैठक में ज्यादातर समस्याएं बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य की उठीं। बैठक में रौता के प्रधान बीरेंद्र रााणा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रौता में डॉक्टर के अनुपस्थित रहने का मामला उठाया। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. उमा रावत को संबंधित डॉक्टर से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए।
ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में ऐरास के प्रधान दर्शन राणा ने उनके गांव में स्थित उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन का दस साल पहले ध्वस्त होने का मामला उठाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य राधारानी रावत ने सड़क कटिंग से जीआईसी गोदली में हो रहे भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षा दीवार बनाने की मांग उठाई। गुणम के प्रधान सज्जन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती, क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी ने गुणम-नैल मार्ग के डामरीकरण, बीडीसी सदस्य धीरेंद्र राणा ने कुजासू तल्ला विनगढ़ सड़क का निर्माण न होने, नैल के प्रधान सत्येंद्र रमोला ने उनके गांव के 36 परिवारों को हर घर जल योजना के कनेक्शन नहीं मिलने की शिकायत की। ब्रह्मणथाला के प्रधान दीपक थपलियाल ने पेयजल किल्लत व भिकोना के प्रधान धीरेंद्र राणा ने लो वोल्टेज आदि की शिकायत की। ब्लॉक प्रमुख प्रीती भंडारी ने अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान पीएमजीएसवाई के अवर अभियंता नीलेश की डेंगू से मौत होने पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में एसडीएम संतोष कुमार पांडे, जिला विकास अधिकारी केके पंत, एसीएमओ डाॅ. उमा रावत, लोनिवि के ईई संजय प्रसाद सिन्हा आदि मौजूद रहे।