फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Doctors boycotted the water shortage in the hospital

अस्पताल में पानी की किल्लत पर डॉक्टरों ने किया कार्यबहिष्कार

Thu, 30 Jun 2022 04:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
Doctors boycotted the water shortage in the hospital
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में मरीज भी पेयजल किल्लत से जूझ रहे हैं। बृहस्पतिवार को अस्पताल के चिकित्सक पेयजल समस्या को लेकर जल संस्थान के कार्यालय पहुंचे, लेकिन यहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। इस पर चिकित्सकों ने आक्रोश जताया और अस्पताल न जाकर यहीं दिनभर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने कहा कि अस्पताल में पिछले दो सप्ताह से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो पाई है, जिस कारण अस्पताल प्रशासन के साथ ही मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के शौचालयों में भी पानी नहीं है। वहीं केंद्र अधीक्षक डा. गौतम ने कहा कि केंद्र का पूरा स्टाफ सहित मरीज पेयजल की समस्या से परेशान हैं। कई बार विभागीय अधिकारियों से पत्राचार किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। इधर, जल संस्थान के ईई राजेश निर्वाल ने बताया कि जोशीमठ में सहायक अभियंता और अवर अभियंता पेयजल लाइन ठीक करवा रहे हैं। जल्द ही अस्पताल में पेयजल सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed