{"_id":"61892452181c9a17ee720c6f","slug":"do-development-plans-work-with-quality-gopeshwar-news-drn3954891174","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता के साथ करें विकास योजनाओं के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता के साथ करें विकास योजनाओं के कार्य
विज्ञापन
गोपेश्वर में अधिकारियों की बैठक लेते गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत।
- फोटो : GOPESHWAR
गढ़वाल सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लेते हुए केंद्र पोषित योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मिलकर विकास योजनाओं के कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में सांसद ने केंद्र पोषित योजनाओं के तहत मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास, पीएमजीएसवाई, जल जीवन मिशन, जलागम सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति समीक्षा की। उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को सड़कों का निर्माण मानकों के अनुरूप करने के निर्देश दिए। कहा कि बरसाती पानी की निकासी के लिए सड़कों के किनारे नाली निर्माण हो। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बिजली के खराब पोल और झूलते तारों को शीघ्र ठीक करने, बिजली से वंचित तोकों में शीघ्र बिजली पहुंचाने, जल जीवन मिशन के तहत प्रथम चरण में जो तोक छूट गए हैं, उनको दूसरे चरण में कनेक्शन देने, काश्तकारों को प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना के तहत आच्छादित करने के लिए कहा। सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि समाज कल्याण के पेंशनरों को अब सीबीएस खाता खोलना जरूरी है। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सांसद को जिले में संचालित केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति के बारे में बताया। इस मौके पर बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ वरुण चौधरी और डीएफओ अमित कंवर आदि मौजूद थे।
सांसद ने विधायकों को दी नसीहत
गोपेश्वर। अनुश्रवण समिति की बैठक के दौरान बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट और थराली विधायक मुन्नी देवी शाह ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं भी बैठक में रखीं। इस पर सांसद तीरथ सिंह रावत ने विधायकों को क्षेत्र के मुद्दे अनुश्रवण समिति के बजाय विधानसभा में उठाने की नसीहत दी, जिस पर विधायक बगलें झांकते दिखे। संवाद