फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   DM waiting in the scorching sun.

चिलचिलाती धूप में डीएम का इंतजार

Mon, 25 Jul 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर) Updated Mon, 25 Jul 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
DM waiting in the scorching sun.
गोपेश्वर पुलिस मैदान में एक घंटे तक धूप में बैठी छात्राएं मुख्य अतिथि के आने का इंतजार करते हुए। - फोटो : Amar Ujala

स्वच्छ भारत अभियान के तहत जन जागरूकता रैली के लिए यहां पुलिस मैदान में बुलाए गए विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को करीब एक घंटे तक चिलचिलाती धूप में जिलाधिकारी के आने का इंतजार करना पड़ा। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन के आने के बाद जागरूकता रैली शुरू हुई।

विज्ञापन


विकास विभाग और शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को जन जागरूकता रैली का आयोजित होनी थी। तय समय सुबह आठ बजे तक विभिन्न स्कूलों के तीन सौ से अधिक बच्चे पुलिस मैदान में पहुंच गए।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन जिलाधिकारी की इंतजारी में बच्चों को करीब एक घंटे तक बिना टेंट और दरी के धूप में बैठना पड़ा। सुबह करीब नौ बजे जब डीएम मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पहले छात्र-छात्राओं को खुले में शौचमुक्त की शपथ दिलाई और इसके बाद जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
गोपेश्वर। छात्र-छात्राओं को एक घंटे तक धूप में बैठाने पर जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने कार्यक्रम संयोजक और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा है।


मामले में दोषी पाए जाने वाले अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण बच्चों को परेशानी हुई है। उन्हें कार्यक्रम शुरू होने के बाद कार्यक्रम की जानकारी दी गई। यह अधिकारियों की बड़ी लापरवाही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed