फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   DM expressed displeasure over the slow progress of construction work on Hemkund's Aastha Path

Chamoli News: हेमकुंड के आस्था पथ पर निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Sat, 04 Nov 2023 05:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:22 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the slow progress of construction work on Hemkund's Aastha Path
फोटो
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग को मजदूरों की संख्या बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर संचालित हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने यात्रा मार्ग पर मोड़ों का सुधारीकरण, क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निमाण व बोल्डरों के निस्तारण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मजदूरों की संख्या बढ़ाते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए आस्था पथ पर बैंच, शेड, साइनेज, माइलस्टोन, घोड़ा पड़ाव पर शेड निर्माण और गुरुद्वारा बाईपास मार्ग के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि पुलना से आधा किलोमीटर की दूरी पर लक्ष्मण गंगा से हो रहे भूधंसाव के ट्रीटमेंट के लिए आईआईटी रुड़की से जांच कराते हुए शीघ्र प्रस्ताव तैयार किया जाए। शौचालयों की खराब स्थिति पर जिलाधिकारी ने सुलभ इंटरनेशनल के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए शौचालयों में स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी एसएस राणा, लोनिवि के ईई आरएस चौहान, गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed