{"_id":"684044cc2b24d526a60a67bf","slug":"dispute-between-panda-priest-and-female-home-guard-scuffle-took-place-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-112839-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पंडा पुरोहित और महिला होमगार्ड के बीच विवाद, हाथापाई हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पंडा पुरोहित और महिला होमगार्ड के बीच विवाद, हाथापाई हुई
Wed, 04 Jun 2025 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
नारेबाजी करते हुए थाने पहुंचे पंडा पुरोहित, पुलिस ने सुलझाया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में तप्तकुंड में पंडा पुरोहित और महिला होमगार्ड के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। नाराज पंडा पुरोहितों ने साकेत चौराह पर नारेबाजी की और थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने मामले को किसी तरह सुलझाया।
बुधवार को पंडा पुरोहित व व्यापारी आनंद भट्ट तप्तकुंड में स्नान करने के लिए कपड़े उतार रहे थे। इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात महिला होमगार्ड ने उन्हें रावल वाले स्थान पर कपड़े बदलने से मना किया। मगर उन्होंने तर्क दिया कि यहां सभी ऐसा कर रहे हैं। इस पर महिला होमगार्ड गुस्सा गई और आनंद भट्ट को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद आनंद ने भी होमगार्ड के साथ हाथापाई कर दी। बदरीश पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी ने कहा कि मौके पर पंडा समाज के लोग एकत्रित हुए और साकेत चौराह पर नारेबाजी करते हुए थाने पहुंच गए। इस पर पंडा पुरोहित ने होमगार्ड की ओर से माफी मांगने की बात की तो थाने में एक सिपाही ने इसका विरोध किया। इस के बाद मामला फिर बढ़ गया। पंडा पुरोहितों ने महिला व पुलिस कर्मी की बदरीनाथ से स्थानांतरण की मांग की। वहीं बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने कहा कि पंडा समाज से वार्ता कर मामले को सुलझा दिया गया है।