फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Disaster victims complete 100 days of strike

Chamoli News: आपदा पीड़ितों के धरने को 100 दिन हुए पूरे

Fri, 14 Apr 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Disaster victims complete 100 days of strike
लोगों ने पूरे जोशीमठ को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई
विज्ञापन

नगर में भू-धंसाव के बाद से धरना-प्रदर्शन कर रहे आपदा प्रभावितों के आंदोलन को बृहस्पतिवार को 100 दिन पूरे हो गए।
तहसील परिसर में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि सरकार ने इस आंदोलन को तोड़ने का पूरा प्रयास किया लेकिन लाेग आंदोलन से जुड़ते चले गए। उन्होंने कहा कि आंदोलन के 100वें दिन हिमालयी राज्यों के प्रतिनिधि युवाओं का एक दल जोशीमठ पहुंंचा है। दल ने जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के साथ अपनी एक जुटता दिखाते हुए हिमालयी पर्यावरण की रक्षा के लिए जागृत किया। दल के प्रतिनिधियों ने हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण पर जोर दिया। संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी ने कहा कि जल्द बैठक कर आंदोलन पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान आपदा प्रभावितों ने सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए संपूर्ण जोशीमठ को आपदा प्रभावित घोषित करने, भूमि का मुआवजा देने सहित विभिन्न मांगें उठाईं। इस मौके पर प्रकाश नेगी, संजय उनियाल, कुशला डिमरी, आयुष डिमरी, कृष्णा सती, मीना डिमरी, पूनम, रजनी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed