{"_id":"66b4b8194840d6dddc0d5b56","slug":"disaster-affected-people-stopped-the-convoy-of-the-minister-in-charge-in-karnaprayag-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-107952-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: मंत्री का काफिला रोका, मकानों की दरारें दिखाई, जगह-जगह करना पड़ा विरोध का सामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: मंत्री का काफिला रोका, मकानों की दरारें दिखाई, जगह-जगह करना पड़ा विरोध का सामना
Fri, 09 Aug 2024 01:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Updated Fri, 09 Aug 2024 01:32 PM IST
सार
चमोली जिले में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ा। जिला योजना की बैठक में कांग्रेस ने आक्रोश जताया तो वहीं एबीवीपी और एनएसआईयू छात्र संगठन के विरोध के चलते पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बनाए गए ऑडिटोरियम का मंत्री उद्घाटन नहीं कर पाए।
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में बदरीनाथ हाईवे पर चमोली के प्रभारी मंत्री का काफिला रोक कर आपदा प्रभावित बहुगुणान
विस्तार
मुख्यालय पर जिला योजना की बैठक लेकर प्रभारी मंत्री डॉ. धन सिंह रावत लौट रहे थे कि कर्णप्रयाग आते हुए बदरीनाथ हाईवे पर बहुगुणानगर के आपदा प्रभावितों ने उनका काफिला रोक दिया। प्रभावितों ने प्रभारी मंत्री से भू-धंसाव से प्रभावित घरों को देखने की मांग की। कहा कि लोग यहां खतरे के साये में रह रहे हैं।
विज्ञापन
इस पर मंत्री बहुगुणानगर पहुंचे और मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके से डीएम को फोन किया और मामले में कार्रवाई करने व प्रभावितों को किराये पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। बहुगुणानगर में भू-धंसाव के कारण 38 से अधिक परिवार प्रभावित हैं। मगर उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Kedarnath: आपदा के बाद नए पैदल मार्ग पर बसाए पड़ावों की सुरक्षा भगवान भरोसे, लिनचोली सहित इन जगह पर भू-कटाव
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को गोपेश्वर से कर्णप्रयाग लौटते समय प्रभारी मंत्री डाॅ. धन सिंह के काफिले को बहुगुणानगर के आपदा प्रभावितों ने रोक दिया और मकानों के निरीक्षण की मांग करने लगे। आपदा प्रभावित कमला रतूड़ी, राकेश खंडूड़ी, बीपी सती, पुष्कर सिंह, आरडी सती आदि ने कहा कि यहां सुरक्षात्मक कार्य नहीं बल्कि पूर्ण रूप से विस्थापन किया जाना चाहिए। प्रभारी मंत्री ने डीएम को प्रभावितों को किराये पर शिफ्ट करने और उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी आदि मौजूद थे।