फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dewal Block got 43 guest teachers, still many posts vacant

Chamoli News: देवाल ब्लाॅक को मिले 43 अतिथि शिक्षक, फिर भी कई पद रिक्त

Wed, 18 Sep 2024 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 18 Sep 2024 04:46 PM IST
विज्ञापन
Dewal Block got 43 guest teachers, still many posts vacant
देवाल। ब्लॉक के माध्यमिक स्कूलों को 43 अतिथि शिक्षक मिलने के बाद भी कई स्कूलों में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं। यहां तक कि रसायन विज्ञान, हिंदी, जीवविज्ञान, विज्ञान, अर्थशास्त्र समेत कई विषयों में भी शिक्षक नहीं हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक मुख्यालय के इंटर कॉलेज देवाल को छह साल बाद अंग्रेजी का प्रवक्ता तो मिला लेकिन अभी यहां भूगोल और अर्थशास्त्र का पद रिक्त है। इंटर कॉलेज मेलखेत में अंग्रेजी व जीवविज्ञान के शिक्षक आए लेकिन हिंदी, रसायन विज्ञान का प्रवक्ता व एलटी में सामाजिक विज्ञान विषय की व्यवस्था नहीं हो पाई। वहीं इंटर कॉलेज बोरागाड़ में गेस्ट टीचर नहीं भेजे गए। इंटर कॉलेज मुंदोली में जीवविज्ञान, इंटर कॉलेज सवाड़ में अर्थशास्त्र व हिंदी, इंटर कॉलेज घेस में राजनीति व हिंदी, इंटर कॉलेज ल्वाणी में एलटी में विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। इंटर कॉलेज वाण के अभिभावक संघ के अध्यक्ष हीरा पहाड़ी ने बताया कि विभाग ने यहां अगस्त माह में विज्ञान विषय के शिक्षक का तबादला कर दिया लेकिन न तो प्रतिस्थानी भेजा न ही अतिथि शिक्षक भेजा। वहीं मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने बताया कि रिक्त पदों की सूची निदेशालय को भेजी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed