फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Devlibagad and Sonla villages in danger

देवलीबगड़ और सोनला गांव को नदी और गदेरे से खतरा

Sat, 28 Aug 2021 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Devlibagad and Sonla villages in danger
अलकनंदा और गदेरे के कटाव से देवलीबगड़ और सोनला गांव को खतरा बना हुआ है। बीते दिनों हुई बारिश से गांवों के इर्द-गिर्द से भूकटाव हो रहा है, जिससे भूस्खलन का डर सता रहा है। ग्रामीणों ने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत व जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि अनुसूचित जाति/जनजाति के विकास के लिए सरकार की ओर से कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, लेकिन उनके गांवों की सुरक्षा के लिए कोई योजना तैयार नहीं की गई है।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर स्थित सोनला गांव में भोटिया जनजाति के लगभग 50 परिवार निवास करते हैं। बारिश से गांव के समीप गदेरे के उफान पर आने से आवासीय मकानों के ऊपर से भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। मंगरोली गांव के पूर्व प्रधान तेजवीर कंडेरी, सुमन सजवाण, अनसूया सजवाण, थान सिंह, करण सिंह और पार्वती देवी का कहना है कि गांव की सुरक्षा के लिए कई बार सिंचाई विभाग और प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, देवलीबगड़ गांव को भी अलकनंदा और गांव के समीप ही बह रहे गदेरे से खतरा बना हुआ है। ग्रामीण मोहन सिंह राणा और देव सिंह का कहना है कि भूस्खलन से गांव में कृषि भूमि व भवनों को नुकसान हो रहा है। स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी योजना) से गांवों में बाढ़ सुरक्षा व अन्य सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed