{"_id":"61ebfdb60428204af86d2768","slug":"development-work-stuck-due-to-transfer-of-eo-of-municipality-gopeshwar-news-drn402260529","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के ईओ के स्थानांतरण से अटके विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के ईओ के स्थानांतरण से अटके विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए गए लेकिन नगर पालिका जोशीमठ में अधिशासी अधिकारी के तबादले के बाद प्रतिस्थानी नहीं भेजा गया है। इससे पालिका के सभी कार्य रुक गए हैं। यदि अन्य पालिका या विभागों से जिम्मेदार अधिकारी को जोशीमठ पालिका की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई तो कर्मचारियों को वेतन के लिए भी इंतजार करना पड़ सकता है।
नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार ने सचिव, शहरी विकास और जिलाधिकारी से भेंटकर शीघ्र पालिका में अधिशासी अधिकारी की तैनाती की पैरवी की है। बीती 6 जनवरी को जोशीमठ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सत्य प्रकाश नौटियाल का तबादला कर दिया गया जबकि आठ जनवरी को विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई थी। इससे यहां नए ईओ की तैनाती नहीं हो सकी। नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार का कहना है कि ईओ की तैनाती न होने से पालिका के सभी कार्य रुक गए हैं। आचार संहिता घोषित होने से पहले किसी भी अधिकारी को पालिका का चार्ज नहीं दिया गया है। कई विकास कार्यों का भुगतान पेंडिंग है। निर्माण कार्य भी अटक गए हैं। विधानसभा चुनाव संपन्न होने तक यदि अधिकारी की तैनाती नहीं होती है तो कर्मचारियों को वेतन भी नहीं दे पाएंगे। इस संबंध में सचिव शहरी विकास और जिलाधिकारी से शीघ्र नगर पालिका में ईओ की तैनाती की मांग की गई है।