फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Development are affected, suspension bridge construction incomplete

विकास कार्य हो रहे प्रभावित, झूला पुल निर्माण अधूरा

Thu, 10 Mar 2016 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर
ब्यूरो/अमर उजाला गोपेश्वर Updated Thu, 10 Mar 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत पोखरी की त्रैमासिक बैठक खानापूर्ति तक ही सीमित रह गई। इसमें जिलास्तरीय अधिकारियों के न पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों ने सदन में आक्रोश प्रकट किया। बाद में विकास कार्य, पुल निर्माण, बिजली के जर्जर तार, पानी-बिजली जैसी समस्याओं को उठाया गया।

विज्ञापन


ब्लॉक सभागार में सुबह 11 बजे से ब्लॉक प्रमुख विनीता देवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रमुख ने ग्राम प्रधानों को शालीनता के साथ अपनी समस्याओं को सदन में रखने का आह्वान किया। शरणा चांई के प्रधान भगवती जोशी ने कहा कि उनके प्रस्तावों पर कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


रडुवा की प्रधान रंजना बर्त्वाल ने कहा कि गांव में आंगनबाड़ी और पंचायत भवन के साथ ही झूला पुल का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। कनिष्ठ प्रमुख गोपाल पंवार ने कहा कि राज्य वित्त व क्षेत्र पंचायत निधि की धनराशि अवमुक्त न होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्येष्ठ उपप्रमुख वीरेंद्र बर्त्वाल ने पोखरी-आली मोटर मार्ग को जिलासू मोटर मार्ग से जोड़ने में हो रही देरी पर जवाब मांगा। कुजाऊं के प्रधान शिवराज राणा ने गांव में झूलते बिजली के तारों को दुरुस्त करने की मांग उठाई।


सरमोला प्रधान मातबर सिंह चौहान ने कहा कि सरमोला-रानों मोटर मार्ग के निर्माण कार्य से पीएमजीएसवाई ने पेयजल लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया है जिसे सुधारा नहीं जा रहा है। कलसिर प्रधान हुकम सिंह और आली प्रधान तेजपाल बर्त्वाल ने कहा कि जंगली जानवरों द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान जिलास्तरीय अधिकारी नहीं पहुंचे थे। इस मौके पर एसडीएम केएन गोस्वामी, श्रीगढ़ प्रधान रश्मि देवी और खंड विकास अधिकारी सुरेशी राणा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed