फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration of villagers for construction of road till Bhenta ward

भेंटा वार्ड तक सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 01 Nov 2021 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:42 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers for construction of road till Bhenta ward
नगर पंचायत थराली के भेंटा वार्ड तक सड़क की मांग को लेकर नगरवासियों ने तहसील में जुलूस प्रदर्शन किया। गुस्साए लोगों ने कहा कि वे कई सालों से सड़क की मांग कर रहे, लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है। कहा कि मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन व आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को भेंटा गांव के सैकड़ों लोग हाथ में बैनर और पोस्टर लेकर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। गुस्साए लोगों ने एसडीएम कार्यालय के सामने करीब दो घंटे तक धरना देकर सड़क की मांग करने लगे। कहा कि एक माह पहले ग्रामीणों ने थराली नासिर बाजार से भेंटा गांव तक स्वीकृत हो चुकी सड़क पर कार्य शुरू करने की मांग की थी, लेकिन आज तक सड़क पर कार्य शुरू नहीं किया गया। यहां तक कि जनता लंबे समय से भेंटा को सड़क मार्ग से जोड़ने की मांग करती रही है। सरकार और शासन-प्रशासन ने हमेशा उनकी उपेक्षा की है। प्रदर्शनकारियों में सभासद बसंती देवी, पूर्व प्रमुख सुशील रावत, गोदांबरी देवी, संदीप रावत, कुंवर सिंह, गांवली देवी, जानकी देवी, प्रमिला देवी, प्रवीण रावत, सुरेंद्र सिंह, दरवान सिंह, खगोती देवी, रजनी देवी, विजय सिंह, धनपालराम, दलबीर सिंह, कृपाल सिंह, दर्शन सिंह, मोहन सिंह, अरविंद सिंह, ज्योति देवी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed