फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration of ASHA workers at DM office

आशा कार्यकर्त्राओं ने किया प्रदर्शन, प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Fri, 24 Jul 2020 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of ASHA workers at DM office
गोपेश्वर/चिन्यालीसौड़/पुरोला। राजकीय कर्मचारी घोषित करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा गया कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं ने प्रतिमाह 18000 रुपये वेतन देने, ईपीएफ, ईएसआई के साथ ही पेंशन की सुविधा देने, राज्य कर्मचारी घोषित करने, अटल आयुष्मान कार्ड बनाने के एवज में मेहनताना देने, आशा कार्यकर्ताओं की मृत्यु होने पर उन्हें बीमा का लाभ देने सहित कई मांगें उठाईं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला मंत्री सुनीता राणा, देवेश्वरी, विनीता, सरोजनी, सीमा, मुन्नी, लक्ष्मी फरस्वाण, राजेश्वरी, सतेश्वरी, मीना रावत, लक्ष्मी रावत, ऊषा, गोदांबरी, ममता, सीमा, गीता, सुनीता, रेखा और राजेश्वरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

चिन्यालीसौड़ में आशा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर सीएचसी से तहसील परिसर तक पैदल मार्च निकाला। उन्होंने सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने प्रति माह 10 हजार रुपये लॉकडाउन भत्ता देने आदि की मांग की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष बासू पंवार, सुनीता देवी, संजना देवी, सुनीता कैंतुरा, विनीता देवी, दीपा देवी, तारा देवी, पूजा देवी, शर्मिला देवी, मंजु रावत आदि मौजूद रहे। उधर, पुरोला में जिला मंत्री बीना शाह, गीता नौटियाल, अंजना रावत, मीना जोशी, कविता गैरोला, संगीता, अंबेश्वरी, ममता, रामदुलारी, राजबाला, सीमा आदि आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना सुरक्षा उपकरणों के कर रहे कार्य
पौड़ी। आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संगठन की ब्लाक अध्यक्ष सावित्री देवी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान बिना सुरक्षा उपकरणों के कार्य कर रहे हैं। संगठन की उपाध्यक्ष संतोषी देवी व मीडिया प्रभारी बबीता नौटियाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रवासियों से मिल रही हैं, लेकिन आशा कार्यकर्ताओं को थर्मल स्क्रीनिंग मशीन तक नहीं दी गई हैं। उन्होंने प्रतिमाह 18000 रुपये वेतन देने आदि मांगें पूरा करने की मांग उठाई। इस अवसर पर धनु डोभाल, ज्योति देवी, कविता नेगी, विधाता देवी, जमुना देवी, प्रियंका बहुगुणा, आफरोज, सपनापाल, लाजवंती देवी, रेखा नौडियाल व हेमलता बिष्ट आदि शामिल थे।

कोरोना से मृतक आशा के परिजनों को मिले राहत
श्रीनगर। विभिन्न मांगों को लेकर आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संगठन ने सीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कोरोना पीड़ित आशा की मौत पर उनके आश्रितों को सरकार की ओर से कोई मदद नहीं दिए जाने पर रोष जताया। कहा कि संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाई जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष सुमति थपलियाल, ब्लॉक अध्यक्ष नंदा चमोली, बसंती नेगी, कुसुमलता घिल्डियाल, सोना बिष्ट, रजनी रावत, संगीता पांडे व अनिता भंडारी शामिल थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed