फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration of agitators in Bharadisain campus

Chamoli News: सम्मानित नहीं करने पर भराड़ीसैंण परिसर में आंदोलनकारियों का प्रदर्शन

Fri, 10 Nov 2023 08:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 08:47 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of agitators in Bharadisain campus
ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़सैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान सम्मानित नहीं किए जाने पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने नाराजगी जताई। उन्होंने परिसर के बाहर सड़क पर प्रदर्शन किया और वाहनों के आगे लेटकर आक्रोश जताया। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार व आंदोलनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। किसी तरह प्रशासन ने स्थिति नियंत्रित की।
विज्ञापन



चिह्नित आंदोलनकारी मेहलचौरी निवासी ने कहा कि चिह्नित होने के बावजूद उन्हें अभी तक प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया है। हरेंद्र कंडारी व पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र बिष्ट ने कहा कि उन्हें प्रशासन से निमंत्रण पत्र मिला लेकिन भराड़ीसैंण में उनके बैठने के लिए जगह नहीं दी न ही पानी के लिए पूछा गया। इस दौरान एसडीएम संतोष कुमार व आंदोलनकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। इसके बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों को सीएम के लौटने के बाद ही मौके से जाने दिया। एसडीएम संतोष कुमार ने कहा कि आंदोलनकारियों से कई दौर की वार्ता हुई लेकिन वह सम्मानित होने के लिए हर बार मना कर रहे थे। आंदोलनकारियों के सम्मान के लिए सभी सामान की व्यवस्था थी। इस दौरान पूरन सिंह नेगी, डॉ. जया नंद गैड़, प्रभासकुमार, जानकी रावत और कुसुमलता आदि कई राज्य आंदोलनकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed