फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demonstration at Collectorate over Deepak's death not disclosed

दीपक की मौत का खुलासा न होने पर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 30 Dec 2020 11:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at Collectorate over Deepak's death not disclosed
सैंज गांव के ग्रामीणों ने दीपक की मौत का खुलासा न किए जाने पर बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। कहा कि पुलिस की ओर से मामले में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई जा रही है। जल्द दीपक की मौत का खुलासा नहीं किया गया तो तीन जनवरी को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का घेराव कर सड़क जाम करेंगे। ग्रामीणों और परिजनों ने इस संबंध में डीएम और एसपी को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

गुस्सा ग्रामीणों और परिजनों ने कहा कि 17 नवंबर को सेंज गांव के दीपक का गांव के समीप ही संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ था। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस में मामला दर्ज कराया था। 7 दिसंबर को मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित हुआ था, लेकिन अभी तक मामले का खुलासा नहीं हो पाया है। इससे जनता में आक्रोश है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। ग्रामीणों ने कहा कि मामले में जल्द खुलासा नहीं होने पर गढ़वाल सांसद का घेराव करेंगे। सांसद तीन जनवरी को लंगासू में किसी कार्यक्रम में पहुंच रहे हैं। उनका घेराव किया जाएगा साथ ही सड़क जाम भी करेंगे। ग्रामीणों ने शीघ्र मामले के खुलासे की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह, ग्राम प्रधान शूरवीर सिंह, महिपाल सिंह, भजन सिंह, भवान सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, सत्तेश्वरी देवी, रेनू नेगी, विजया देवी, गौरी देवी, कस्तूरा देवी, जेठुली देवी, गजेंद्र सिंह, रंजना देवी, हेमा देवी, संजय रावत, अंजू देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed