फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to start the work of Langasu-Maikhura road under construction

निर्माणाधीन लंगासू-मैखुरा मोटर मार्ग पर कार्य शुरू करने की मांग

Wed, 27 Jul 2022 12:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Demand to start the work of Langasu-Maikhura road under construction
ब्लॉक के उत्तरों, चमोली, र्स्वका, धल व कांचुला के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन लंगासू-मैखुरा मार्ग का काम शुरू करने की मांग उठाई। मांग को लेकर ग्रामीण पीएमजीएसवाई के ईई (अधिशासी अभियंता) से मिले। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क न बनने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

साथ ही ग्रामीणों ने मल्ला धल, गणेशनगर और मैखुरा गांव के सभी तोकों को सड़क से जोड़ने, सड़क की दशा सुधारने, सड़क का मलबा डंपिंग जोन में डालने से और जेसीबी पलटने से खेतों को हुए नुकसान का मुआवजा देने आदि की मांग भी की। इस मौके पर एलपी कुमेड़ी, प्रधान लक्ष्मी प्रसाद मैखुरी, सरपंच लखपत सिंह, नरेंद्र मैखुरी, अशोक मैखुरी, किशोरी प्रसाद, गंगाधर प्रसाद थे। वहीं इसी मामले में पूर्व प्रधान किरन कुमेड़ी ने विधायक अनिल नौटियाल को ज्ञापन देते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। पीएमजीएसवाई के ईई सचिन कुमार ने कहा कि मामले में संबंधित इंजीनियरों व निर्माण एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जल्द समस्याओं को हल करने का प्रयास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed