{"_id":"64982f9e42a85ea40f0271b6","slug":"demand-to-start-bed-and-law-faculty-in-pokhri-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-938-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पोखरी में बीएड और विधि संकाय शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पोखरी में बीएड और विधि संकाय शुरू कराने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पोखरी में बीएड और विधि संकाय शुरू कराने की मांग जोर पकड़ने लग गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भेजा है।
सीएम को भेजे ज्ञापन में जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि पीजी कॉलेज पोखरी में पूरे विकासखंड के छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। वर्तमान में यहां पर 500 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। लेकिन बीएड और विधि संकाय नहीं होने से इसकी पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को श्रीनगर और गोपेश्वर जाना पड़ता है। कई बार आर्थिक तंगी के चलते छात्र-छात्राएं इससे वंचित रह जाते हैं। इसलिए छात्र हित को देखते हुए पीजी कॉलेज पोखरी में इन दो संकायों को शुरू किया जाए।
ज्ञापन भेजने वालों में प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, ज्येष्ठ प्रमुख पूरण नेगी, पूर्व प्रमुख नरेंद्र रावत, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संतोष चौधरी, कुंवर सिंह चौधरी, कुंवर खत्री, रमेश चौधरी, जितेंद्र सती, रौता के प्रधान बीरेंद्र राणा, सत्येंद्र बुटोला, महावीर बासकंडी आदि शामिल रहे।