{"_id":"65c4c4df46c39abbd7033418","slug":"demand-to-open-blood-bank-in-karnaprayag-upazila-hospital-karnpryag-news-c-48-kpg1001-103652-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल में ब्लड बैंक खोलने की मांग
Thu, 08 Feb 2024 05:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 08 Feb 2024 05:41 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। उपजिला अस्पताल में ब्लड बैंक आज तक नहीं खुल पाया है। कभी बेस अस्पताल सिमली तो कभी कर्णप्रयाग में सर्वे कर ब्लड बैंक खुलने के सिर्फ आश्वासन ही मिलते हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर मरीजों, तीमारदारों और रक्तदाताओं को 35 से 40 किमी दूर जिला मुख्यालय गोपेश्वर और रुद्रप्रयाग की दौड़ लगानी पड़ती है। लोगों ने जल्द यहां ब्ल्ड बैंक खुलवाने की मांग की।
रक्तदान करने वाली संस्था के सदस्य अनूप चौहान का कहना है कि आज भी जरूरत पड़ने पर रक्तदान करने के लिए 40 किमी दूर गोपेश्वर और 35 किमी दूर रुद्रप्रयाग जाना पड़ता है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य भुवन नौटियाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुभाष चमोली, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, व्यापारी गणेश शाह आदि ने अस्पताल में ब्लड बैंक जल्द खुलवाने की मांग की। वहीं प्रभारी सीएमएस डाॅ. हरीश थपलियाल का कहना है कि अस्पताल में जल्द ब्लड स्टोरेज की सुविधा शुरू हो सकेगी। इसके लिए राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी की ओर से धनराशि स्वीकृत की गई। हालांकि यहां ब्लड बैंक की जरूरत भी है जिसके लिए सिमली में सर्वे किया गया है। संवाद