फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand to improve arrangements for Banyath Yatra

Chamoli News: बन्याथ यात्रा के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग

Wed, 31 Jul 2024 05:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 31 Jul 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
Demand to improve arrangements for Banyath Yatra
कर्णप्रयाग। आगामी सात सितंबर से होने वाली श्री राजराजेश्वरी चंडिका देवी सिमली की बन्याथ यात्रा की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में बैठक की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने यात्रा शुरू होने से पूर्व सिमली मंदिर परिसर तथा बाजार में सुरक्षा, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट लगाने, पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की मांग की। साथ ही यात्रा में होने वाले विभिन्न आयोजनों पर चर्चा की। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला, उपाध्यक्ष मलक सिंह नेगी, सचिव देवेंद्र रावत, कोषाध्यक्ष इंद्र सिंह नेगी, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, मंदिर के पुजारी प्रदीप गैरोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



अस्पताल संचालन ने लिए सत्याग्रह 5 से
कर्णप्रयाग। पूर्ण बेस अस्पताल की मांग को लेकर अब 5 अगस्त से सत्याग्रह किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता उमेश खंडूड़ी ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन दिया। नौली गांव के उमेश खंडूड़ी ने ज्ञापन में कहा कि क्षेत्रवासियों को सिमली बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसलिए इसे अब बेस अस्पताल बनाया जाए। उन्होंने बताया कि मांग को लेकर वह 5 अगस्त से सिमली में अनिश्चितकालीन धरना देकर सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed