{"_id":"65291d0545a230f70009fd39","slug":"demand-to-complete-the-work-of-joshimath-drinking-water-scheme-soon-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-2677-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जोशीमठ पेयजल योजना का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जोशीमठ पेयजल योजना का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग
Fri, 13 Oct 2023 04:03 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 13 Oct 2023 04:03 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ। धार्मिक व पर्यटन नगरी जोशीमठ में लंबे समय से पेयजल संकट बना है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जोशीमठ पेयजल पुनर्गठन योजना का काम शीघ्र पूरा कराने की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
उन्होंने कहा कि एनटीपीसी की ओर से नगर में पानी की आपूर्ति कराने के लिए जोशीमठ पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत 15 करोड़ 81 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है जिसमें कंपनी की ओर से चार करोड़ 35 लाख की धनराशि पेयजल निगम को अवमुक्त भी की जा चुकी है। नगर के लिए दयालीसेरा से पेयजल लाइन बिछाई जानी है लेकिन कार्यदायी संस्था धीमी गति से काम कर रही है। ऐसे में नगर में हर दिन पेयजल समस्या गहराती जा रही है। उन्होंने सरकार से पेयजल निगम को कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र पेयजल योजना का काम पूरा कराने के लिए निर्देशित करने की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में नगर पालिका जोशीमठ के पूर्व अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया, विजय कपरवाण, सुभाष डिमरी और सुभाष रावत आदि शामिल रहे।