फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Demand for increase in minimum wages of workers

Chamoli News: श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की उठी मांग

Tue, 12 May 2026 06:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 May 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for increase in minimum wages of workers
कर्णप्रयाग। सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन्स(सीआईटीयू) शाखा चमोली के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते हुए केंद्र सरकार की ओर से व्यापारिक प्रतिष्ठानों, लघु व कुटीर उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों के लिए बनाए गए चार श्रम कानूनों को राज्य की समवर्ती सूची में शामिल करने की मांग की। सीआईटीयू के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी और सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि विभिन्न वाणिज्यिक और अन्य अर्ध सरकारी संस्थानों में कार्यरत श्रमिकों की प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी 26 हजार रुपये की जानी चाहिए थी लेकिन राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2024 से इस दिशा में किसी भी प्रकार का प्रयास नहीं किया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से श्रमिकों के मानदेय में बढ़ोतरी की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

............................

फोटो
टीईटी छूट सहित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

कर्णप्रयाग। मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी परीक्षा में छूट देने की प्रमुख मांग की। गैरसैंण के राजेंद्र वर्मा ने बताया कि वित्त विभाग के शासनादेश के अनुसार 4600 ग्रेड वेतन मान प्राप्त शिक्षकों को 17140 रुपये का लाभ देने की मांग की गई है। इसके अतिरिक्त, शिक्षकों ने वेतन विसंगतियों को सही करने की अपील की। अंतरजनपदीय स्थानांतरण की समस्या का निराकरण भी ज्ञापन में शामिल था। संगठन ने अन्य समस्याओं के समाधान की भी मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed