फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Declaration of lockout in cooperative banks from 26

26 से सहकारी बैंकों में तालाबंदी का एलान

Thu, 23 Dec 2021 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
Declaration of lockout in cooperative banks from 26
गोपेश्वर में सहकारी बैंक के प्रधान कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। - फोटो : GOPESHWAR
सहकारी बैंकों में सॉफ्टवेयर बदलने के विरोध में बैंक कर्मचारियों का आंदोलन बृहस्पतिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने एलान किया है कि यदि शीघ्र बैंक प्रबंधन की ओर से सॉफ्टवेयर बदलने के निर्णय को वापस नहीं लिया तो 26 दिसंबर से बैंकों में तालाबंदी कर बैंक के संपूर्ण कार्यों का बहिष्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई बैठक में सहकारी बैंक कर्मचारी संगठन के मंत्री जीएस खत्री ने कहा कि बैंक में अब तक जो सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया जा रहा है उसकी सेवाएं बेहतर हैं। देश के अधिकांश व्यावसायिक बैंक इसी सॉफ्टवेयर को अपना रहे हैं। लेकिन अब बैंक प्रबंधन की ओर से बैंकों में ऐसी कंपनी के सॉफ्टवेयर को ले लिया गया है, जिनको बैंकिंग क्षेत्र का कोई अनुभव नहीं है। इससे बैंकिंग व्यवस्था पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। आक्रोशित कर्मचारियों ने बैंक के प्रधान कार्यालय गोपेश्वर के साथ ही अन्य बैंक शाखा परिसर में भी धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर रीहान अशरफ, निपेंद्र सिंह, सपना चंद्र, चित्रा भट्ट, कृतिका गर्ब्याल, लता, अनमोल मिश्रा, मनीष कुमार, पवन टम्टा, गौरव चंद्र, मधु, सुमन, सतेश्वरी देवी, लक्ष्मी रावत, सुमन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed