फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Dead body of a cooperative worker found hanging from a tree

पेड़ से लटका मिला सहकारी समिति घेस के कर्मी का शव

Mon, 14 Dec 2020 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a cooperative worker found hanging from a tree
पांच दिन से लापता साधन सहकारी समिति घेस में कार्यरत एक कर्मचारी का शव रविवार शाम को पेड़ से लटका मिला। राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक घेस समिति में करीब छह सालों से वसूली सहायक के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन

देवाल के कानूनगो सुजान सिंह नेगी ने बताया कि साधन सहकारी समिति में कार्यरत वसूली सहायक बलबीर राम (35) पुत्र शेरी राम नौ तारीख से लापता चल रहा था। इस दौरान परिजन उसकी खोज कर रहे थे। सोमवार को ग्रामीणों ने राजस्व पुलिस को बलबीर राम का शव गांव से करीब सौ मीटर दूर पेड़ से लटके होने की सूचना दी। इस पर कानूनगो सुजान सिंह नेगी, पटवारी प्रमोद नेगी, नवल किशोर मिश्रा व हरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी कर्णप्रयाग भेज दिया। कानूनगो ने बताया कि बलबीर राम घेस गांव का ही रहने वाला है। घर में उसके तीन बच्चे, पत्नी और माता-पिता हैं। उन्होंने कहा कि मौत के सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed