{"_id":"68e6630c3f705cb79c0805db","slug":"danced-with-band-music-performed-amazing-stunts-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-115197-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बैंड बाजों के साथ किया नृत्य, हैरतंगेज करतब दिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बैंड बाजों के साथ किया नृत्य, हैरतंगेज करतब दिखाए
Wed, 08 Oct 2025 06:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 08 Oct 2025 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
ज्योतिर्मठ/पीपलकोटी। वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को ज्योतिर्मठ में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया जिसमें लव-कुश, सीता, महर्षि वाल्मीकि, भगवान राम की झांकी आकर्षण का केंद्र रहे।
वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा नृसिंह मंदिर, सिंहधार, अपर बाजार, छावनी बाजार तक निकाली गई। शोभायात्रा में सीता-राम, लव-कुश, महर्षि वाल्मीकि की झांकी खासी आकर्षक रही। बैंड बाजों के साथ कलाकार और स्थानीय लोग नृत्य करते रहे। वहीं शोभायात्रा के दौरान करतब भी दिखाए गए। अनिल कुमार ने बताया कि ज्योतिर्मठ में वर्ष 1984 से हर साल वाल्मीकि जयंती पर झांकी निकाली जाती है। इस दौरान बबलू चमन, झरिया, ऋषिपाल, विशन मुकेश, शिवम, गौरव महिपाल, सुरेश, राजू आदि मौजूद रहे। वहीं पीपलकोटी में भी शोभायात्रा निकाली गई। पीपलकोटी के मंगरी गाड के पास स्थित वाल्मीकि मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई और नगर में भ्रमण करते हुए ग्रेफ कैंप पीपलकोटी तक पहुंची। इस दौरान राजू वाल्मीकि, नितिन कुमार, छोटू कुमार, मुकुल कुमार, शिवम, नंदू कुमार, विनोद, रवि कुमार, पप्पू कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद