फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Damage to the ozone layer due to climate change

जलवायु परिवर्तन से ओजोन परत को हो रहा नुकसान

Wed, 16 Sep 2020 09:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Damage to the ozone layer due to climate change
पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में कर्णप्रयाग में जलवायु परिवर्तन पर वेबिनार में प्रतिभाग करते भूगोलवे? - फोटो : KARNPRYAG
पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में भूगोल विभाग की ओर से ‘क्लाइमेट चेंज टाइम फॉर एक्शन’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार में जलवायु में हो रहे परिवर्तन पर विदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों के 150 से अधिक वैज्ञानिकों, भूगोल वक्ताओं व भूगर्भशास्त्रियों ने ऑनलाइन व्याख्यान देकर शोधपत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

वेबिनार का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि हमें जलवायु के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने चाहिए। संयोजक डॉ. रमेश चंद्र भट्ट ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण ग्लेशियर पिघल रहे हैं और ओजोन परत को नुकसान हो रहा है। यह आने वाले समय के लिए खतरनाक है। हमें इनके बचाव के लिए ठोस उपाय करने होंगे। अमेरिकी विवि के प्रोफेसर कैरोलिन हीसिंग ने जलवायु में हो रहे परिवर्तन एवं अमेरिका की ओर से किए गए आर्थिक क्रियाकलापों के कारण वहां की जलवायु में हो रहे परिवर्तनों के बारे में बताया गया। पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि वातावरण में बढ़ रहे ग्रीन हाउस के प्रभाव को कम करना जरूरी है। भूगर्भशास्त्री डॉ. नवीन जुयाल, प्रो. राम शर्मा, प्रो. शिप्रा शर्मा ने भी विचार रखे। डॉ. नेहा पांडे के संचालन में हुए वेबिनार में डॉ. नरेंद्र पंधाल और डॉ. रमेश भट्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed