फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Damage to crops due to daily rains

रोज हो रही बारिश से फसलों को नुकसान

Tue, 21 Apr 2020 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
Damage to crops due to daily rains
गोपेश्वर/पोखरी/रुद्रप्रयाग। चमोली जिले में इस समय फसल पकने को तैयार है, लेकिन हर दिन हो रही मूसलाधार बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर दिख रही है। यह बेमौसमी बारिश गेहूं और सरसों के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

चमोली जिले में अभी भी लोग बड़ी संख्या में खेती से जुड़े हैं, जिनमें अधिकांश की आजीविका इसी पर निर्भर है। अब इनकी आजीविका पर भी संकट बना है। वन्य जीव तो फसल बर्बाद करते ही हैं, लेकिन रात दिन खेतों की रखवाली करने के बाद जो फसल बची है उस पर अब मौसम की बेरुखी भारी पड़ रही है। पोखरी क्षेत्र के काश्तकार मोहन सिंह बर्त्वाल, पुष्कर सिंह बर्त्वाल, हर्षवर्द्धन राणा, मंगल सिंह राणा, गजेंद्र नेगी, मधुसूदन किमोठी, रमेश चौधरी, सत्येंद्र नेगी का कहना है कि फसल पकने की कगार पर है, लेकिन लगातार हो रही बारिश से फसल खराब होने लगी है। छह महीने की मेहनत पर पानी फिर गया है। यही स्थिति रही तो उनके सामने खाद्य संकट खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में एक सप्ताह से आए दिन दोपहर बाद बारिश और ओलावृष्टि से खेतीबाड़ी पर असर पड़ रहा है। मंगलवार को भी कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई, जिससे रवि की फसलों को नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
मई तक भी यदि ऐसा ही मौसम रहा तो तब दिक्कत आ सकती है। यदि ओलावृष्टि व अत्यधिक बारिश होती है तो तब फसल चक्र बिगड़ जाएगा। - डा. जितेंद्र भास्कर, अपर जिला कृषि अधिकारी, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed