फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   dam construction process is begen

नंदप्रयाग-लंगासू परियोजना के निर्माण की प्रक्रिया शुरू

Mon, 21 Dec 2015 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग।
ब्यूरो/अमर उजाला, कर्णप्रयाग। Updated Mon, 21 Dec 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन

अलकनंदा नदी पर प्रस्तावित नंदप्रयाग-लंगासू परियोजना के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परियोजना के निर्माण की जिम्मेदारी संभाल रहे उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के अफसरों के अनुसार यदि सब ठीक रहा तो चार-पांच साल बाद यहां परियोजना का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


100 मेगावाट और 15 मीटर ऊंचे बैराज की इस परियोजना से अलकनंदा नदी के समानांतर बसे पोखरी, कर्णप्रयाग और दशोली ब्लाकों के 12 गांवों के तीन हजार से अधिक आबादी प्रभावित होगी। परियोजना निर्माण पर करीब 1470 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


1 जुलाई 2002 में प्रस्तावित इस परियोजना को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने 8 नवंबर 2005 को प्रथम चरण की स्वीकृति और 21  अक्तूबर 2010 को पुनरीक्षित क्षमता के लिए स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद सोमवार 21 दिसंबर को परियोजना की पहली लोक सुनवाई हुई। यूजेवीएनएल के निदेशक संदीप सिंघल के अनुसार मासौ से लेकर जिलासू तक करीब आठ से अधिक गांव प्रभावित की श्रेणी में हैं।

 इन गांवों के कुल 730 परिवारों की 2947 जनसंख्या को प्रभावितों की श्रेणी में रखा गया है। 10.411 हेक्टेयर निजी भूमि पर बनने वाली इस परियोजना का पानी नहीं रुकेगा। हालांकि बैराज के पीछे 100 मीटर तक पानी का बहाव जरूर कम होगा, जिसमें 25  मेगावाट की चार मशीनें लगेंगी।


ये गांव होंगे प्रभावित-
परियोजना से कंडासू (झूलाबगड़-नंदप्रयाग) मासौ, लंगासू, उत्तरों (पोखरी),  उत्तरों (कर्णप्रयाग), निनगोली, सिमली, कंडारी, डिडोली, झिलोटी, जिलासू और गिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed