फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   cultural programme in kv school

ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ की ठंडी हवा...

Tue, 15 Dec 2015 09:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर।
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर। Updated Tue, 15 Dec 2015 09:02 PM IST
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय संगठन का 52वां स्थापना दिवस केंद्रीय विद्यालय गौचर में धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने मंच पर गढ़वाली, कुमाऊंनी और अरुणांचली संस्कृति की छटा बिखेरी।

विज्ञापन


दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती के चित्र के अनावरण के साथ शुरू हुए केंद्रीय विद्यालय संगठन के स्थापना दिवस समारोह में प्रधानाचार्य सुकृति रैवानी ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय का मुख्य उद्देश्य सैन्य परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा देना है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में उच्च लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने अरुणांचली संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य और संगीत की धुन पर नागालैंड के बैंबू डांस की भव्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र कलाकार देवाशीष ने गिटार की धुन पर दमादम मस्त कलंदर..., ठंडो रे ठंडो मेरो पहाड़ की ठंडी हवा..., जो जस देई दैणू ह्वे जैई... गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियां दी। छात्र राहुल ने अपनी गायकी का जादू बिखेर कर सभी को भाव विभोर कर दिया।


 वहीं कक्षा नौ की छात्रा रवीता ने केंद्रीय विद्यालय के उद्देश्यों और पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। संगीत शिक्षिका कीर्ति शर्मा की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा. आरपी पाठक ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed