फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   cultural programme in band mela

त्वे मिलण औलू नीती गमशाली...

Wed, 23 Dec 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Wed, 23 Dec 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन

बंड विकास मेले की सांस्कृतिक संध्या गोपीनाथ कला मंच के कलाकारों के नाम रही। कलाकारों ने कार्यक्रमों के दौरान स्याली बंपाली, त्वे मिलण औलू नीती गमशाली, ठंडो रे ठंडो मेरो पहाडे़े की हवा ठंडी, पाणी ठंडू...जैसे गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन


बुधवार को बंड मेले का शुभारंभ टीएचडीसी के मनोनीत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मोहन सिंह रावत गांववासी ने किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान हैं। पौराणिक मेलों के संरक्षण को हर वर्ग को आगे आना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बंड क्षेत्र में टीएचडीसी के माध्यम से शीघ्र होम्योपैथिक चिकित्सालय खोलने की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने बंड क्षेत्र के सभी देवी देवताओं को अर्द्धकुंभ में शामिल होने का न्योता भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद क्षेत्रीय प्रचार विभाग की ओर से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान तथा जनधन योजना पर जन जागरूकता रैली का निकाली गई। इस अवसर पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, संरक्षक गजेंद्र राणा, किशन सिंह पुंडीर, विजय मलासी, हरेंद्र पंवार और रमेश बंडवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

दौड़ में आरती-राजीव अव्वल
मेले में चौथे दिन खेल समिति की ओर से आयोजित क्रास कंट्री दौड़ में पुरुष वर्ग में जोशीमठ के राजीव नंबूरी प्रथम, सूरज सिंह पंवार द्वितीय, मंदीप भंडारी व भूपेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं में आरती पुंडीर प्रथम, मनीषा द्वितीय तथा जीआईसी पीपलकोटी की रश्मि तृतीय रहीं।

क्रास कंट्री का शुभारंभ बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह ने किया। इस अवसर पर संतोष, लोकानंद हटवाल, किशन सिंह पुंडीर, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विनोद पंत और जेएस पंवार आदि मौजूद थे।

वन विभाग का स्टाल बना आकर्षण का केंद्र
मेले में वन विभाग की ओर से लगाया स्टॉल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। केदारनाथ वन प्रभाग, बदरीनाथ वन प्रभाग व अलकनंदा भूमि संरक्षण प्रभाग की ओर से लगाए गए स्टाल में जंगल बचाने, जंगली जानवरों के अवैध शिकार को लेकर बेहतर रोचक प्रदर्शनी लगाई गई है।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में 46 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग
मेले में आयोजित विद्यालयी सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के 46 विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में सीड्स चिल्ड्रन एकेडमी मायपुर प्रथम, प्रावि लुहां दिगोली व प्रावि पीपलकोटी द्वितीय तथा प्रावि बिरही व प्रावि बाटुला तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर पीपलकोटी प्रथम, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घाट द्वितीय तथा सीड्स चिल्ड्रन एकेडमी मायापुर तृतीय रहा।

सीनियर वर्ग में जीआईसी गडोरा, नवोदय विद्यालय पीपलकोटी तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय घाट ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप खंड शिक्षा अधिकारी डा. चारु अग्रवाल ने किया।

अलकनंदापुरम ने जीता फाइनल
वॉलीबाल प्रतियोगिता में हुआ फाइनल मैच अलकनंदापुरम और जीआईसी पीपलकोटी की टीमों के बीच खेला गया। इसमें अलकनंदापुरम की टीम ने जीआईसी की टीम को 2-0 से पराजित कर फाइनल खिताब जीता।


 इससे पूर्व आयोजित सेमीफाइनल मुकाबलों में जीआईसी पीपलकोटी ने बाटुला की टीम को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में अलकनंदापुरम की टीम ने हाट की टीम को 2-1 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed