फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Cultural evening in the name of Hema and Rohit

Chamoli News: हेमा व रोहित के नाम रही सांस्कृतिक संध्या

Wed, 29 Nov 2023 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 29 Nov 2023 07:55 PM IST
विज्ञापन
Cultural evening in the name of Hema and Rohit
चंद्रकुंवर बर्त्वाल मेले में जमकर थिरके दर्शक
विज्ञापन


युवक मंगल दल नैल बना वॉलीबाल प्रतियोगिता का विजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
पोखरी। हिमवंत कवि चंद्रकंवर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं शरदोत्सव मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या लोक गायिका हेमा करासी, रोहित चौहान और सावन चमोली के नाम रही। उनके गीतों की प्रस्तुति पर दर्शक जमकर झूमे। शरदोत्सव के अंतिम दिन वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ जिसमें युवक मंगल दल नैल विजेता और युवक मंगल दल पोखरी उपविजेता रहा।

सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ हेमा करासी ने नंदा पाणी पखवार जागर से किया। इसके बाद रोहित चौहान और सावन चमोली ने भी गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने गिर गेंदुवा, कीरिम पौडरा, घस्नी किलै नी, काली गंगो कु कालू पाणी, तेरू लैंगा क्या भलू सजीगे सहित कई गीत गाए। देर रात तक चली सांस्कृतिक संध्या में दर्शक पंडाल में झूमते रहे। शरदोत्सव में सात दिनों तक चली कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि एडवोकेट भुवन नौटियाल ने पुरस्कृत किया। वहीं गैस एजेंसी पोखरी के प्रबंधक सुरेंद्र प्रसाद पुरोहित ने 12 लाभार्थियों को उज्जवला के गैस कनेक्शन दिए। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी पंत, भाजपा नेता आनंद सिंह राणा, स्टेट बैंक पोखरी के शाखा प्रबंधक विजय चौहान, व्यापारसंघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed