{"_id":"69f4e9387af3f28e7b0b16e3","slug":"crowds-gathered-at-the-virgin-fair-in-bhatiyana-gopeshwar-news-c-5-1-drn1019-960911-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: भटियाणा के कुंवारी मेले में उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: भटियाणा के कुंवारी मेले में उमड़ी भीड़
Fri, 01 May 2026 11:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 01 May 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़/थराली। बैसाख पूर्णिमा के अवसर पर भटियाणा गांव में आयोजित बाल स्वरूपिणी कुंवारी मेले में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मैटा तल्ला-मल्ला से आए देव निशानों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। आचार्य गंगाधर जोशी ने पूजा संपन्न कराई, जबकि जागरों के बीच अवतरित पश्वाओं ने श्रद्धालुओं को आशीष दिया। इसी के साथ पिंडरघाटी में बैसाखी मेलों का समापन भी हुआ। वहीं बुद्ध पूर्णिमा पर कूनी-पार्था स्थित बौद्धनाग मंदिर और वाण व तलवाड़ी के लाटू मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ छह माह के लिए खोल दिए गए। बौद्धनाग मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया जबकि पंडित गिरीश चंद्र जोशी ने गुड़म स्टेट में पूजा-अर्चना कर लाटू मंदिर के कपाट खोले। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। संवाद