{"_id":"91800dace19a9a56f53d04217eb4586b","slug":"inquiry-from-10-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस लोगों से हुई पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दस लोगों से हुई पूछताछ
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Fri, 23 Jan 2015 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हालांकि घटनास्थल पर मृतक के जूतों और पत्थरों पर खून के निशान मिलने से पुलिस जल्द ही हत्यारों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी पुलिस ने 10 लोगों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष देवराज शर्मा के मुताबिक अब तक की पड़ताल में यह बात सामने आ रही है कि हत्यारों ने हरि प्रसाद को सड़क से नीचे पत्थरों में फेंका होगा। इस वजह से हरि प्रसाद के जूते यहां छूट गए थे।
चोरी की रिपोर्ट में नामजद लोगों से भी पूछताछ
हरि प्रसाद ने सहकारी समिति से फरवरी 2014 में करीब 60 हजार का ऋण लिया था, लेकिन उसी दिन यह धनराशि गायब हो गई। हरि प्रसाद ने मामले में कुछ लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इसके बाद 12 जनवरी 2015 को मृतक व्यापारी हरि प्रसाद की दुकान की अलमारी से ही 56 हजार रुपये बरामद हुए। एसओ देवराज शर्मा का कहना है कि बरामद 56 हजार रुपये पॉलीथिन में बंद थे और इनमें धूल जमीं थी।
विज्ञापन
इससे प्रतीत होता है कि हरि प्रसाद इन पैसों को अलमारी में रखकर भूल गया होगा। अब पुलिस चोरी की रिपोर्ट में नामजद लोगों से भी पूछताछ कर रही है।