फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   case against five officer and 11 people

पांच अधिकारियों, 11 प्रभावितों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 12 Jan 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 12 Jan 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन

हेलंग में जल विद्युत परियोजना साइट पर परियोजना प्रभावितों और हिंदुस्तान कंपनी के अधिकारियों का विवाद मंगलवार को जोशीमठ कोतवाली पहुंच गया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर कंपनी के पांच अधिकारियों, 11 प्रभावितों के विरुद्ध नामजद और 30 से 40 अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


वहीं, परियोजना अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुलाबकोटी, हेलंग और सलूड़-डुंग्रा के ग्रामीणों ने परियोजना के मुख्य गेट पर धरना देकर परियोजना का कार्य बंद करवाया।
विज्ञापन


सोमवार को हेलंग में रोजगार की मांग को लेकर परियोजना प्रभावितों और हिंदुस्तान कंपनी के अधिकारियों के बीच विवाद खड़ा हो गया था।

गुलाबकोटी की नरोती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में हिंदुस्तान कंपनी के पर्सनल मैनेजर सिद्धार्थ मसूदकर, राकेश जैन, विजय नेगी, विनोद भंडारी और साइट इंचार्ज राजीव सैनी के खिलाफ महिलाओं के साथ गाली-गलौच, मारपीट व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने परियोजना प्रभावित महिला रीना देवी, नरोती देवी, बुदली देवी, कलावती और संदीप का मेडिकल भी कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कंपनी की ओर से पर्सनल मैनेजर सिद्धार्थ ने वन सरपंच प्रदीप भंडारी, कुलदीप भंडारी, राहुल, सचिन, संदीप लाल, रविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, नरोती देवी, सरिता देवी और संपति देवी के विरुद्ध नामजद और 30 से 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।


जांच में जुटी पुलिस, नहीं मिला अधिकारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को तहसीलदार एमएस भंडारी, जोशीमठ के कोतवाल हरेंद्र सिंह बिष्ट और नायब तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ दिनभर पुलिस बल के साथ हेलंग में परियोजना के डैम साइट पर जांच में जुटे रहे, लेकिन कंपनी के किसी भी अधिकारी के मौके पर मौजूद नहीं होने से जांच आगे नहीं बढ़ पाई।

तहसीलदार एमएस भंडारी ने कहा कि मामले में दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी। कोशिश रहेगी कि मामले को दोनों पक्षों की आपसी सहमति करा ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed