{"_id":"e228497d5b77af392f98502b970c1769","slug":"blam-of-land-grabbing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-चाची पर भूमि हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा-चाची पर भूमि हड़पने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Tue, 10 Nov 2015 07:06 PM IST
विज्ञापन
घाट ब्लाक के गंडासू गांव की एक युवती ने अपने चाचा और चाची पर उसकी पैतृक भूमि हड़पने व उसे जान से मारने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
युवती ने एसडीएम चमोली के न्यायालय में अपने चाचा (वर्तमान में ग्राम प्रधान), चाची, क्षेत्र पंचायत सदस्य गंडासू व एक अन्य महिला के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
तहरीर में गंडासू गांव की कांता ने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। कुछ वर्ष पहले दोनों की मृत्यु हो गई। तब से चाचा ग्राम प्रधान गंडासू पदम सिंह जमीन को हड़पना चाहता है और उसे बार-बार जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन
उसने बताया कि 3 नवंबर को नायब तहसीलदार घाट भूमि के निरीक्षण के लिए गांव में आए, लेकिन उसके चाचा, चाची व अन्य ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के सामने ही उसके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन
कांता ने क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा देवी, अपनी चाची शाकंबरी देवी, चाचा ग्राम प्रधान गंडासू पदम सिंह और जमुना देवी के विरुद्ध मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।