गोपेश्वर। पोखरी थाना पुलिस ने फरार चल रहे मां व बेटा समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
पोखरी थानाध्यक्ष अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि दहेज उत्पीड़न के मामले में गिरीश लाल, रुक्मणि देवी पत्नी ताजबर लाल, ग्राम देवर, पोखरी के खिलाफ एक वर्ष पूर्व गिरीश लाल की पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की ओर से मामले की चार्जशीट न्यायालय में दर्ज की गई। बार-बार बुलाने के बावजूद गिरीश और रुक्मणि देवी गवाही के लिए न्यायालय में पेश नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। वहीं, आबकारी अधिनियम के तहत देवर गांव के रजनीश रावत के विरुद्ध भी न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। पुलिस की ओर से बुधवार को सुबह साढ़ेे चार बजे तीनों आरोपियों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया।