फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   बुजुर्ग से छेड़खानी, सिर पर मारी कांच की बोतल

बुजुर्ग से छेड़खानी, सिर पर मारी कांच की बोतल

Wed, 20 Mar 2019 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 08:27 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग से छेड़खानी, सिर पर मारी कांच की बोतल
गैरसैंण। थाना गैरसैंण के एक गांव में बुजुर्ग महिला के साथ एक युवक की ओर से छेड़खानी और कांच की बोतल से हमला कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने थाना गैरसैंण में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला के पति ने तहरीर में बताया कि उनकी 70 वर्षीय पत्नी खेतों में काम कर रही थीं, तभी जिन्गोड़ गांव के प्रदीप राम (36) ने उनके साथ छेड़खानी की। महिला की ओर से बचाव करने पर प्रदीप राम ने उनके सिर पर कांच की बोतल से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद वह वहां से भाग गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल महिला को परिजन निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण लाए। थानाध्यक्ष जसपाल गुसांई ने बताया कि तहरीर के बाद बुधवार को आरोपी प्रदीप को पकड़ने के लिए पुलिस जिन्गोड़ गांव में गई तो वह पुलिस को देखकर जंगल में भाग गया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने कुछ दूरी पर आरोपी को धर दबोचा। प्रदीप राम के खिलाफ महिला के साथ छेड़खानी और खतरनाक चीज से हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को बृहस्पतिवार को गोपेश्वर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, सीएचसी गैरसैंण की डॉक्टर डा. शालिनी ने बताया कि महिला को गंभीर चोटें आई हैं। गांव के प्रधान और अन्य लोगों ने आरोपी को कठोर सजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed