फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Crack on Joshimath-Auli road, footpath sunk

Chamoli News: जोशीमठ-औली सड़क पर आई दरार, पैदल मार्ग धंसा

Wed, 26 Jul 2023 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crack on Joshimath-Auli road, footpath sunk

विज्ञापन
नगर के भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्रों में नई दरारें फिर आने लगी हैं। यहां जोशीमठ-औली सड़क पर नई दरार आ गई है। इसके अलावा मनोहर बाग वार्ड में पैदल रास्ता धंस गया है जिसने नगर के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। जोशीमठ में मनोहर बाग वार्ड में ही जनवरी महीने में सबसे पहले दरार आई थी। यहां से शुरू हुई दरारें सिंहधार वार्ड तक बढ़ गई थीं। अब फिर मनोहर बाग वार्ड में जोशीमठ-औली सड़क पर दरार आ गई है। मनोहर बाग वार्ड में ही नगर पालिका की ओर से बनाया गया पैदल रास्ता भी धंसने लगा है। संवाद



देवग्राम में भूस्खलन से कई मकानों में दरारें



जोशीमठ। उर्गम घाटी के देवग्राम में कई साल से भूस्खलन हो रहा है जिससे मलखोला, भलखोला, गीरा व बासा तोक के कई मकानों में दरार आई हैं। बरसात में लोग इन्हीं दरार वाले घरों में रहने के लिए मजबूर हैं जिससे यहां हर समय खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में दरारें बढ़ रही हैं। घरों के ढहने का खतरा बना है। देवग्राम के प्रधान देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रशासन ने सर्वे के बाद भी यहां कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने प्रशासन से भूस्खलन क्षेत्र में शीघ्र सुरक्षा के उपाय कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन


16 दिन बाद भी नहीं खुली सड़क, अब पैदल रास्ते का किया जा रहा निर्माण

देवाल। देवाल-खेता मानमती सड़क लोनिवि के लिए चुनौती बन गई है। 12 गांवों की लाइफ लाइन 16 दिन बाद भी नहीं खुल पाई है। अब इस क्षेत्र के लोगों के आने जाने के लिए लगभग दो किलोमीटर पैदल मार्ग का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सुयालकोट की चट्टान में तीन सौ मीटर में दरारें आने से यहां लगातार मलबा गिर रहा है। सड़क खोलने के लिए लोनिवि ने जेसीबी लगाई है लेकिन बार-बार मलबा आने से यहां सड़क खोलना लोनिवि के लिए चुनौती बना है। विधायक भूपालराम टम्टा ने कहा कि फिलहाल इस सड़क को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर क्या स्थायी समाधान हो सकता है इसके लिए अधिकारियों से भी बात की जा रही है। फिलहाल लोगों के आने जाने के लिए विधायक निधि से पैदल मार्ग बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed