फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Couple cheated of Rs 7.5 lakh in the name of getting job in secretariat

Chamoli News: सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर दंपती से साढ़े सात लाख की ठगी

Sun, 22 Sep 2024 07:14 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 22 Sep 2024 07:14 PM IST
विज्ञापन
Couple cheated of Rs 7.5 lakh in the name of getting job in secretariat
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

आरोपी ने दंपती को व्हाट्सएप पर फर्जी नियुक्तिपत्र भी भेजे

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/नंदानगर। सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग ने दंपती से साढ़े सात लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित व्यक्ति ने नंदानगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

बांसवाड़ा नंदानगर के राहुल बिष्ट ने नंदानगर थाने में दी तहरीर में बताया कि सिमली निवासी प्रीतम सिंह से उनकी मुलाकात हुई। उसने उन्हें और उनकी पत्नी को सचिवालय में सरकारी नौकरी लगाने का झांसा दिया और इसके एवज में 12 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने आरोपी को साढ़े सात लाख रुपये दे दिए। पैसे उन्होंने बैंक एकाउंट व ऑनलाइन पेमेंट के जरिए दिए। पैसे लेने के बाद लंबे समय तक आरोप नौकरी को लेकर टाल मटोल करता रहा। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो ठग ने दपंती को व्हाट्सएप के जरिए सचिवालय में नौकरी का फर्जी नियुक्तिपत्र भेज दिया। कहा कि ज्वाइनिंग कराने वह खुद आएगा। बाद में उसने दूसरा नियुक्तिपत्र भेजा, जिसमें पीड़ित को चालक पद पर तैनाती दिखाई गई। राहुल ने आरोपी से सचिवालय साथ चलने को कहा तो वह और पैसे मांगने लगा। इसपर उसे संदेह होने लगा तो उसने वह नियुक्तिपत्र कुछ परिचितों को दिखाए। तब उसे पता चला कि यह फर्जी नियुक्तिपत्र हैं। नंदानगर थाना प्रभारी शिवदत्त जमलोकी ने बताया कि राहुल सिंह की तहरीर पर प्रीतम सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed