फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Corona cases are increasing continuously

थराली बाजार में दो व्यापरियों में कोरोना संक्रमण

Fri, 18 Sep 2020 08:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
Corona cases are increasing continuously
शुक्रवार को कर्णप्रयाग तहसील के अन्तर्गत 7 लोगों के कोराना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग के डॉ. हरीश थपलियाल ने बताया कि सिमली बाजार में एक संस्था के 2 लोगों के अलावा कालेश्वर में 2, गौचर में 1 व पटवारी क्षेत्र बैनोली के डुंग्री गांव में 2 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं, थराली मुख्य बाजार से 2 व्यापारियों के कोरोना संक्रमित होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि ये दोनों व्यापारी कई लोगों के संपर्क में आए हैं। एतिहातन तौर पर दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सीएचसी के डॉ. नवनीत चौधरी ने बताया कि थराली बाजार क्षेत्र से जिन 118 लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए गये थे उनमें से 116 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ गई है। इनमें से 2 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। व्यापारी होने के कारण इनका संपर्क कई अन्य लोगों से होने के चलते संक्रमण फैलने की आशंका हो सकती है। वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष संदीप सिंह रावत ने कहा है कि प्रतिदिन बाजार में कई लोग सामान खरीदने आते हैं इसलिए उन्होंनें व्यापारियों से अपील की है कि वे अपनी दुकान में सैनेटाइजर रखें और प्रत्येक ग्राहक को सैनेटाइजर दें साथ ही उन्हीं व्यक्तियों को दुकान में सामान दें जिन्होंनें मास्क पहना हो और सोशियल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हो। उन्होंनें सभी लोगों से अपील की है कि बाजार में सोशियल डिस्टेंस का पालन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed